Shiv Chalisa in Hindi

श्रावण मास में कब व कैसे पढ़े शिव चालीसा : Shiv Chalisa in Hindi

वैसे तो शिव भक्त भगवन शंकर की आराधना अनवरत करते ही है, पर अपने इष्ट महादेव भोलेनाथ की स्तुति गान में शिव चालीसा का पाठ को प्राथमिकता देते है। Shiv Chalisa भगवन शंकर की महीना व शक्ति का गायन है। 40 श्लोको (चौपाइयों) से रचित श्रद्धा व भक्ति की प्राकाष्ठा है। शिव चालीसा की रचना अयोध्या दास द्वारा की गई।

 इस लेख में हम आपसे शिव चालीसा लिखित में (Shiv Chalisa in Lyrics in  Hindi) से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। Shiv Chalisa in Hindi और Shiv Chalisa PDF फॉर्मेट में भी उपलब्ध करवाया जायेगा। शिव स्तुति का गायन करने से क्या लाभ होंगे कैसे शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। इन सबको आनंद के साथ जानेंगे।

शिव चालीसा | Shiv Chalisa in Hindi

जय गणेश गिरिजा सुवन,

मंगल मूल सुजान

कहत अयोध्यादास तुम,

देहु अभय वरदान ॥

  जय गिरिजा पति दीन दयाला । 
  सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥
 
   भाल चन्द्रमा सोहत नीके । 
 कानन कुण्डल नागफनी के ॥ 

  अंग गौर शिर गंग बहाये । 
 मुण्डमाल तन क्षार लगाए ॥ 

  वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे । 
छवि को देखि नाग मन मोहे॥ 

  मैना मातु की हवे दुलारी। 
 बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥ 

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। 
करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥ 

 नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। 
 सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥ 

कार्तिक श्याम और गणराऊ। 
या छवि को कहि जात न काऊ॥ 

  देवन जबहीं जाय पुकारा।
तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥ 

  किया उपद्रव तारक भारी। 
देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥ 

 तुरत षडानन आप पठायउ। 
लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥ 

 आप जलंधर असुर संहारा। 
सुयश तुम्हार विदित संसारा॥

  त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। 
 सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥ 

  किया तपहिं भागीरथ भारी। 
   पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥ 

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं। 
  सेवक स्तुति करत सदाहीं॥ 

   वेद नाम महिमा तव गाई। 
अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥ 

 प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला। 
 जरत सुरासुर भए विहाला॥ 

 कीन्ही दया तहं करी सहाई। 

 नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥ 
 पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा। 

 जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥ 
  सहस कमल में हो रहे धारी।  

 कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥ 
एक कमल प्रभु राखेउ जोई। 

 कमल नयन पूजन चहं सोई॥ 
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर।

 भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥ 
जय जय जय अनन्त अविनाशी। 

  करत कृपा सब के घटवासी॥ 
  दुष्ट सकल नित मोहि सतावै। 

  भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥ 
  त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। 

 येहि अवसर मोहि आन उबारो॥ 
   लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। 

 संकट से मोहि आन उबारो॥ 
 मात-पिता भ्राता सब होई। 

  संकट में पूछत नहिं कोई॥ 
 स्वामी एक है आस तुम्हारी। 

  आय हरहु मम संकट भारी॥ 
  धन निर्धन को देत सदा हीं। 

  जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥ 
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी। 

 क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥ 
 शंकर हो संकट के नाशन।

 मंगल कारण विघ्न विनाशन॥ 
 योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। 

  शारद नारद शीश नवावैं॥ 
 नमो नमो जय नमः शिवाय। 

 सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥ 
 जो यह पाठ करे मन लाई। 

  ता पर होत है शम्भु सहाई॥ 
ॠनियां जो कोई हो अधिकारी। 

 पाठ करे सो पावन हारी॥ 
 पुत्र हीन कर इच्छा जोई। 

 निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥ 
 पण्डित त्रयोदशी को लावे। 

  ध्यान पूर्वक होम करावे॥ 
 त्रयोदशी व्रत करै हमेशा। 

  ताके तन नहीं रहै कलेशा॥ 
    धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। 

  शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥ 
  जन्म जन्म के पाप नसावे। 

   अन्त धाम शिवपुर में पावे॥ 
 कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। 

जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥


दोहा

 नित्त नेम कर प्रातः ही,
  पाठ करौं चालीसा। 
 तुम मेरी मनोकामना,
  पूर्ण करो जगदीश॥ 
 मगसर छठि हेमन्त ॠतु,
  संवत चौसठ जान। 
अस्तुति चालीसा शिवहि,
  पूर्ण कीन कल्याण॥

“समाप्ति इतिश्री”

ॐ नमः शिवाय

जय शिव शंकर

त्रिभुवन पत्ति महादेव की जय हो

Shiv Chalisa Image | शिव चालीसा फोटो

शिव चालीसा को विभन्न प्रारूप में डाउनलोड कर सकते है। आपकी सहायता के लिए हम आपको Shiv Chalisa Image के रूप में उपलब्ध करवा रहे है. शिव चालीसा की फोटो को आप डाउनलोड कर किसी भी शिव भक्त को शेयर कर सकते है. इसे शेयर करने के लिए आप निचे दिए गए Social Media शेयर लिंक का उपयोग भी कर सकते है. आगे आप शिव चालीसा पाठ को Audio और Video फॉर्मेट में प्राप्त करेंगे इसी के साथ शिव चालीसा का हिंदी अनुवाद भी पढ़ेंगे।

Shiv Chalisa In Hidi
Shiv Chalisa In Hidi

शिव चालीसा

शिव चालीसा पाठ का महत्वशिव चालीसा पाठ के नियम व विधि
शिव चालीसा पढ़ने के फायदेशिव चालीसा लिरिक्स
शिव आरती हिंदी में

शिव पुराण

शिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपायप्रदीप मिश्रा जी की शिव पुराण के टोटके
शिव पुराण के अनुसार धन प्राप्ति के उपायशिव पुराण का रहस्य
शिव पुराण में शादी के उपायशिव पुराण कथा
शिव पुराण पढ़ने के फायदेशिव पुराण के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय
शिव पुराण के उपायशिव पुराण की भविष्यवाणी?

महाशिवरात्री 2024

महाशिवरात्रि कब हैशिवरात्रि कब है
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएंशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए
शिवरात्रि भजन लिरिक्सmaha shivratri quotes in hindi
महाशिवरात्रि स्टेटससावन की शिवरात्रि कब है
महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती हैमहाशिवरात्रि व्रत नियम
शिवरात्रि क्यों मनाया जाता हैमहाशिवरात्रि का व्रत क्यों रखा जाता है
महाशिवरात्रि पर 10 लाइनमहाशिवरात्रि पर निबंध
महाशिवरात्रि की कथामहाशिवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व
मासिक शिवरात्रि व्रत कैसे करेंशिवरात्रि के दिन क्या नहीं करना चाहिए