उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन व यात्रा करने का सही समय जानें ?

उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन:- पुराणों के अनुसार उज्जैन नगरी की स्थापना स्वयं भगवान ब्रह्मा जी ने की थी। ऐसी नगरी में स्वयं महाकाल स्थापित हो तो उज्जैन महाकाल दर्शन के लाभ तो असीमित है। उज्जैन महाकाल दर्शन से ही यह जन्म तो संवारने के साथ साथ मोक्ष प्रदान भी करता है। चाही गई अपने हित में संपति, निरोगी शरीर, दीर्घायु, संतान सहित समस्त मनोकामना महाकाल के दर्शन मात्र से ही पूर्ण होती है।

महाकाल दर्शन तथा पूजन करने मृत्यु के बाद यमराज द्वारा दी जाने यातनाओं से मुक्ति हो जाती है। ब्रह्म मुहूर्त में गर्भगृह की सफाई कार्य होता है उसके बाद Mahakal को स्नान कराया जाता है। इस लेख में आप को बतायेंगे की उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन (Ujjain Mahakal Mandir Ke Darshan) कैसे करें।

Ujjain Mahakal Mandir Ke Darshan
Ujjain Mahakal Mandir Ke Darshan

उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन

भक्तो द्वारा महाकाल दर्शन करने से पहले काल भैरव का दर्शन किए जाते है, उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होने के साथ ही जीवन के सारे पाप नष्ट हो जाते है।महाकालेश्वर मंदिर को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। सबसे नीचे महाकाल ज्योतिर्लिंग के साथ साथ शिव परिवार स्थापित है। उसके ऊपरी हिस्से मे ओंकारेश्वर मंदिर है। उससे ऊपर तीसरे खंड में नाग चंद्रेश्वर मंदिर है। यहाँ एक कुंड स्थित है जिसमे स्नान करने से भक्तो के पाप धुल जाते है। इस पवित्र नगरी में आने वाले सभी अपनत्व की भावना पैदा हो जाती है।

   एक बात बताना जरूरी समझते है की महाकालेश्वर मंदिर के नियम अनुसार भस्म आरती में महिलाएं शामिल नहीं होती है। अगर भस्म आरती में शामिल होना है तो घूंघट निकालना होता है। भस्म आरती से पहले महाकाल का जलाभिषेक किया जाता है। भस्म आरती में शामिल होने के लिए विशेष ड्रेस कोड नही है, लेकिन यदि हम जलाभिषेक करना चाहते है तो पुरुषो को केवल धोती और महिलाओं को सिर्फ साड़ी लपेटनी होती है। अन्य किसी प्रकार की ड्रेस पहन कर जलाभिषेक की अनुमति नहीं होती है।

उज्जैन महाकाल मंदिर यात्रा

उज्जैन नगरी का नाम आते ही या स्मरण करते ही महाकाल की तस्वीर आंखो में आ जाती है। आज आपको उज्जैन महाकाल मंदिर यात्रा करवाते है। वैसे तो मध्य प्रदेश भगवान के मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। MP में ही दो – दो ज्योतिर्लिंग है। महाकाल का मंदिर यात्रा करना मतलब सारे संकट दूर करना होता है। महाकाल की भस्म आरती के दर्शन सारी विरक्तियो को दूर करती है।

       उज्जैन महाकाल से करीब 100 KM दूरी पर ही रतलाम रेलवे जंक्शन है, जहां भारत के सभी कोनो से रेल attach हैं। रेल की यात्रा का मतलब अमीर गरीब के लिए अपने अपने स्तर से सुविधाजनक होती है। वैसे उज्जैन नगर में भी रेलवे स्टेशन है जो महाकाल मंदिर से लगभग 2 KM की दूरी पर है। जहा से अनेकों साधन उपलब्ध होते है।

        यदि हम देश की Capital Delhi से दूरी देखे तो मात्र 831 KM की दूरी है। यह से महाकाल के लिए बस, रेल,Aeroplane, निजी Vehicul से आना भी सुविधाजनक है। महाकाल की नगरी में ठहरने के लिए भी अपनी क्षमता अनुसार hotel, धर्मशाला आदि में Room सहजता से मिल जाते है। ये सब सुविधा हम ONLINE Book कर सकते है जिससे वहा जाकर कोई Problem Creat न हो। रेल एवम सड़क मार्ग के अलावा वायु मार्ग से भी उज्जैन पहुंचने के लिए इंदौर airport उतरना पड़ता है। इंदौर से बस, टैक्सी, रेल या अन्य साधनों से उज्जैन पहुंचा जाता है। नेशनल हाईवे 48 एवम 52 से जा सकते है।

उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए उपयुक्त समय

   उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए उपयुक्त समय सर्दियों का मौसम है। अक्टूबर – नवंबर में यहां के दर्शन बेहतर तरीके से होता है। सवेरे भस्म आरती, श्रृंगार के दर्शन मनोरम होते है। उसके बाद श्रृंगार दर्शन अलग अलग स्वरूप में दर्शन होते है। उज्जैन महाकाल मंदिर यात्रा के लिए सर्दियों का मौसम Perfect रहता है।

उज्जैन महाकाल  के दर्शन के लिए लोकप्रिय स्थल

  उज्जैन महाकाल अपने आप में पवित्र एवम धार्मिक नगरी है। आपको आपकी मनोहर उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए लोकप्रिय स्थल का Tour करवाते है।उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद हम आपको अन्य दर्शन की तरफ ले जाते है।

काल भैरव, 

हरसिद्धि मंदिर, 

राम घाट, 

कलियादेह, 

पीर मत्स्येंद्रनाथ, 

भर्तृहरि गुफा, 

जंतर मंतर, 

कुंभ उत्सव आदि।

अन्य ऐतिहासिक मंदिर

इसके अलावा भी मंदिरों और ऐतिहासिक महत्व पूर्ण दृश्य है –

इस्कॉन मंदिर,

भारत माता मंदिर,

मंगलनाथ मंदिर,

संदीपनी आश्रम,

चिंतामन गणेश मंदिर,

चौबीस खंभा मंदिर,

गोपाल मंदिर, 

गढ़कालिका मंदिर,

रालामंडल वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी,

जानापाव कुटी,

कालिदास अकैडमी,

वैध शाला,

मंगलनाथ मंदिर,

मस्जिद, और चर्च,

मार्केट

  हमे आशा है आप शीघ्र महाकालेश्वर तथा उज्जैन नगरी में स्थित दर्शनीय स्थानों पर जाने हेतु लालायित होंगे, तो फिर देरी क्यों ? जय महाकाल आपकी मनोकामना पूर्ण करे।

ये भी पढ़े :-

महाकाल की आरती

महाकालेश्वर मंदिर का रहस्य

Leave a Comment